B.Com 3rd Year Redemption Of Preference Shares – Corporate Accounting MCQ
B.Com 3rd Year Redemption Of Preference Shares – Corporate Accounting MCQ :- all the Question Corporate Accounting Study Material Question Answer Examination Paper Sample Model Practice Notes PDF MCQ (Multiple Choice Questions) available in our site. parultech.com. Topic Wise Chapter wise Notes available. If you agree with us, if You like the notes given by us, then please share it to all your Friends. If you are Confused after Visiting our Site Then Contact us So that We Can Understand You better.
बहुविकल्पीय प्रश्न
(Multiple Choice Questions)
- कम्पनी अधिनियम के अनुसार केवल ऐसे अधिमान अंशों का निर्गमन किया जा सकता है, जिसका शोधन …… के भीतर हो रहा हो।
(अ) 24 वर्ष
(ब) 30 वर्ष म .
(स) 25 वर्ष
(द) 20 वर्ष
- विभाज्य योग्य लाभों में सम्मिलित नहीं है –
(अ) संचय कोष
(ब) सम्पत्तियों के पुनर्मूल्यांकन पर लाभ
(स) लाभ
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
- विभाजन योग्य लाभ के अन्तर्गत ….. नहीं आता है-
(अ) संचय निधि
(ब) लाभ हानि खाते का शेष
(स) पुन: मूल्यांकन संचय ।
(द) बीमा निधि
- शोधनीय पूर्वाधिकार अंशों का शोधन ………. में से किया जा सकता है-
(अ) वितरण योग्य लाभ
(ब) नए अंशों के निर्गमन से प्राप्त राशि
(स) उपरोक्त (अ) व (ब) दोनों
(द) स्थायी सम्पत्ति की बिक्री से प्राप्त राशि
- पूँजी शोधन संचय खाते का उपयोग पूर्णदत्त …….. के निर्गमन के लिए किया जा सकता है-
(अ) समता अंश
(ब) पूर्वाधिकार अंश
(स) बोनस अंश
(द) ऋणपत्र
- ‘आयगत संचय’ से आशय ……… के अलावा सभी संचयों से है-
(अ) सामान्य संचय
(ब) पूँजीगत संचय
(स) प्रावधानों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
- पूर्वाधिकार अंशों का केवल तभी शोधन हो सकता है-
(अ) जब वे पूर्ण दत्त हों
(ब) जब वे आंशिक दत्त हों
(स) कोर्ट से आज्ञा प्राप्त करने के बाद
(द) उपर्युक्त सभी
- शोध्य अधिमान अंशों का शोधन हो जाना चाहिए-
(अ) 5 वर्ष में
(ब) 10 वर्ष में
(स) 15 वर्ष में
(द) 20 वर्ष में
- अधिमान अंशों का शोधन यदि प्रीमियम पर हो तो, ऐसा प्रीमियम उपलब्ध किया जा सकता है-
(अ) नये अंश के निर्गमन से
(ब) पूँजी शोधन संचय खाते से
(स) अंश हरण खाते से
(द) प्रतिभूति प्रीमियम खाते से
- पूँजी विमोचन संचिति के शेष का उपयोग किया जा सकता है-
(अ) शोधन का प्रीमियम चुकाने में
(ब) ऋण पत्रों के शोधन में
(स) ख्याति को अपलिखित करने में
(द) पूर्ण प्रदत्त बोनस अंशों के निर्गमन में
- पूँजी शोधन संचिति खाते में हस्तान्तरण किया जा सकता है-
(अ) सामान्य संचिति से
(ब) समामेलन से पूर्व के लाभ से
(स) प्रतिभूति प्रीमियम खाते से
(द) अंश हरण खाते से
- पूँजी शोधन संचिति का उपयोग किया जा सकता है
(अ) प्रारम्भिक व्ययों के अपलेखन के लिये
(ब) पूर्णदत्त अधिलाभांश अंशों के निर्गमन के लिये
(स) अंशत: दत्त अंशों को पूर्णदत्त बनाने के लिये
(द) अंशों के निर्गम पर कटौती के अपलेखन के लिये
- पूर्वाधिकारी अंशों के शोधन के लिये कोषों की व्यवस्था की जा सकती है
(अ) कम्पनी की सम्पत्तियों के विक्रय द्वारा
(ब) बैंक से ऋण द्वारा
(स) अंशों के नये निर्गमन द्वारा
(द) ऋणपत्रों के नये निर्गमन द्वारा
- पूँजी शोधन संचिति खाते को हस्तान्तरण स्वीकृत है
(अ) कर्मचारी क्षतिपूर्ति कोष से
(ब) प्रतिभूति प्रीमियम खाता से
(स) अपहृत अंश खाता से
(द) पूँजीगत संचिति खाता से
- पूँजी शोधन संचय के निर्माण के लिए प्रयोग में लिया जाता है-
(अ) प्रतिभूति प्रीमियम
(ब) पूँजी संचय
(स) सामान्य संचय
(द) जब्त अंशों के पुनर्निर्गमन का लाभ
- विभाजन योग्य लाभ उपलब्ध न होने की दशा में अधिमानअंशों का शोधन किया जा सकता है
(अ) समता अंशों के निर्गमन से
(ब) अधिमान अंशों के निर्गमन से
(स) उपरोक्त (अ) व (ब) दोनों
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
- आंशिक प्रदत्त अधिमान अंशों का शोधन किया जा सकता है –
(अ) केन्द्र सरकार की अनुमति प्राप्त करके
(ब) विशेष प्रस्ताव पास करके
(स) कम्पनी लॉ बोर्ड की अनुमति प्राप्त करके
(द) अंशों को पूर्ण प्रदत्त करके
- शोधनीय अधिमान अंशों का शोधन किया जा सकता है-
(अ) सामान्य संचय खाते से
(ब) पूँजी संचय खाते से
(स) विनियोगों के विक्रय से
(द) ऋणपत्रों पर प्राप्त राशि से
- लाभों में से पूर्वाधिकार अंशों का शोधन करने पर अंकित मूल्य के बराबर राशि हस्तान्तरित/अन्तरित की जाती है-
(अ) विकास छूट संचय में
(ब) सामान्य संचय में
(स) पूँजी शोधन संचय में
(द) लाभांश समानीकरण कोष में
- पूर्वाधिकारी अंशों के शोधन की निम्नलिखित में से कौन-सी अपरिहार्य शर्त है-
(अ) शोधन से पूर्व इनका पूर्णदत्त होना आवश्यक है
(ब) इन अंशों का शोधन या तो लाभांश के लिये उपलब्ध कम्पनी के लाभों में से अथवा शाखा उद्देश्य से किये गये अंशों के नये निर्गमन से प्राप्त राशि से किया जा सकता है
(स) शोधन से पूर्व न्यायालय की पूर्व अनुमति
(द) (अ) और (ब) दोनों 2
1 निम्नलिखित में से किसे शोध्य पूर्वाधिकार अंशों के शोधन के लिये प्रयोग नहीं किया जा सकता –
(अ) मुक्त संचय
(ब) नये ऋणपत्रों के निर्गमन से प्राप्त राशि
(ल) नये अंशों के निर्गमन से प्राप्त राशि
(द) लाभांश के लिये उपलब्ध लाभ
- जिस सीमा तक पूर्वाधिकार अंशों का लाभों में से शोधन किया जाता है, उतनी राशि हस्तान्तरित करनी चाहिये-
(अ) विकास छूट संचिति खाते को
(ब) पूँजीगत संचिति खाते को
(स) पूँजी शोधन संचिति खाते को
(द) सामान्य संचिति खाते को
- निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है –
(अ) पुँजी शोधन संचय खाते का प्रयोग पूर्णदत्त बोनस अंश निर्गमित करने के लिये किया जा सकता है।
(ब) पूँजी शोधन संचय खाते का प्रयोग अंशत: दत्त अंशों को पूर्णदत्त बनाने के लिये किया जा सकता है।
(स) कोई कम्पनी अशोध्य अधिमान अंशों का निर्गमन नहीं कर सकती है।
(द) कोई कम्पनी अपने निर्गमन की तिथि के 20 वर्षों के पश्चात् शोध्य पूर्वाधिकारी अंशों का निर्गमन नहीं कर सकती है।
- निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन असत्य है
(अ) एक कम्पनी को अपने पूर्वाधिकारी अंशों का शोधन 20 वर्षों के अन्तर्गत करना होता है
(ब) पूर्वाधिकारी अंशधारी कम्पनी के लेनदार होते हैं
(स) अधिकृत पूँजी का भाग जिसे केवल कम्पनी के समापन की दशा में ही माँगा जा सकता है, रक्षित पूँजी कहलाता है
(द) पूँजी शोधन संचय को केवल पूर्णदत्त अधिलाभांश अंश निर्गम के लिये ही प्रयोग में लाया जा सकता है
- आधारभूत अवसंरचना परियोजनाओं की दशा में कोई कम्पनी शोध्य पूर्वाधिकार अंश ….. से अधिक अवधि हेतु निर्गमित नहीं कर सकती है –
(अ) 5 वर्ष
(ब) 10 वर्ष
(स) 15 वर्ष
(द) 30 वर्ष
- पूर्वाधिकार अंशों के शोधन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है –
(अ) केवल पूर्णदत्त पूर्वाधिकार अंशों का ही शोधन किया जा. सकता है।
(ब) शोधन किए जाने वाले पूर्वाधिकार अंशों की पूर्ण राशि से पूँजी शोधन संचय खाता (C.R.R. AIC) सभी स्थितियों में बनाया जाएगा। (स) पूर्वाधिकार अंशों का शोधन या तो विभाज्य लाभों में से या शोधन के उद्देश्य से किए गए नए निर्गमन से प्राप्त राशि से किया जा सकता है।
(द) शोधन पर देय प्रीमियम की व्यवस्था या तो प्रतिभूति प्रीमियम खाते से या आगम खाते से की जा सकती है।
- अधिमान अंशों के शोधन पर देय प्रीमियम राशि की व्यवस्था की जा सकती है
(अ) प्रतिभूति प्रीमियम खाते से
(ब) लाभ-हानि खाते से
(स) सामान्य संचय से
(द) उपरोक्त सभी से
- एक कम्पनी द्वारा शोधनीय अधिमान अंशों का शोधन किया जायेगा जब –
(अ) कम्पनी लॉ बोर्ड से अनुमति ले ली हो
(ब) केन्द्र सरकार से अनुमति ले ली हो
(स) पार्षद अन्तर्नियम द्वारा अधिकृत हो
(द) पार्षद सीमानियम द्वारा अधिकृत हो
- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये व सही कथन बताइये-
(1) पूर्वाधिकारी अंशों का शोधन या तो कम्पनी के लाभों से किया जा सकता है अथवा अंशों के नये निर्गम से प्राप्तियों से।
(2) जब पूर्वाधिकारी अंशों का लाभों से शोधन किया जाता है तो शोधित अंशों के अंकित मूल्य के बराबर की राशि को पूँजी शोधन संचय खाते में हस्तान्तरित किया जाता है।
(3) पूर्वाधिकारी अंशधारियों का लाभांश के साथ-साथ पूँजी की वापसी का पूर्वाधिकार होता है।
(4) एक कम्पनी 20 वर्षों बाद शोध्य पूर्वाधिकारी अंश निर्गमित नहीं कर सकती है।
(अ) 1, 2 और 3
(ब) केवल 1
(स) केवल 1 और 3
(द) 1, 2, 3 एवं 4
- निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये –
शोध्य पूर्वाधिकारी अंशों का शोधन ……. किया जा सकता है- (1) अंशों के नये निर्गम की राशि से । (2) ऋणपत्रों के नये निर्गम की राशि से (3) लाभांश के लिये उपलब्ध लाभों से (4) कम्पनी की स्थायी सम्पत्तियों की विक्रय प्राप्तियों से इन कथनों में से
(अ) 1 और 3 सही हैं
(ब) अकेला 1 सही है
(स) 2, 3 और 4 सही हैं
(द) 1, 2, 3 और 4 सही हैं
- पूर्वाधिकारी अंशों के शोधन पर (अंशधारियों को भुगतान के लिये) धन-राशि की व्यवस्था… से की जा सकती है।
(अ) नये अंशों के निर्गमन
(ब) विनियोग के विक्रय
(स) स्थायी सम्पत्तियों के विक्रय
(द) बैंक से ऋण या अधिविकर्ष
- निम्नलिखित में से कौन लाभांश के लिये उपलब्ध लाभों में सम्मिलित नहीं है-
(अ) सामान्य संचय
(ब) संचय कोष
(स) प्रतिभूति प्रीमियम खाता
(द) कर्मचारी क्षतिपूर्ति कोष
- निम्नलिखित में से कौन लाभांश के लिये लाभों में शामिल है?
(अ) अंश हरण खाता
(ब) समामेलन से पूर्व लाभ
(स) कर्मचारी क्षतिपूर्ति कोष
(द) प्रतिभूति प्रीमियम
- XLtd. को 5,00,000 रू. मूल्य के पूर्वाधिकारी अंशों का शोधन करना है जिसके लिये कम्पनी ने 10 रू. वाले 20,000 समता अंश 10% प्रीमियम पर निर्गमित किये। पूँजी शोधन संचिति में हस्तान्तरित की जाने वाली राशि होगी –
(अ) 2,00,000 रू.
(ब) 4,56,000 रू.
(स) 3,00,000 रू.
(द) 3,44,000 रू.
- कविता लिमिटेड ने रू. 100 वाले 10,000 अधिमान अंशों का 8% प्रीमियम पर शोधन करने के लिए रू. 100 वाले समता अंश 20% प्रीमियम पर निर्गमित कियो निर्गमित समता अंशों की संख्या होगी-
(अ) 9,000 अंश
(ब) 10,000 अंश
(स) 10,800 अंश
(द) 8,333 अंश
- एलि को 1,00,000 रू. के पूर्वाधिकारी अंशों का 10% प्रीमियम पर शोधन करना है। लाभांश के लिये उपलब्ध लाभ का शेष 20,000 रू. है। कम्पनी 10 रू. प्रति के 10% प्रीमियम पर नये समताअश निर्गमित करती है। निर्गमित किए जाने वाले अपेक्षित अंशों की संख्या है
(अ) 8,000
(ब) 8,182
(स) 8,312
(द) 8,400
- बी लि० अपने 10 रू. वाले 20,000, 10% पूर्वाधिकारी अंशों का 10% प्रीमियम पर शोधन करना चाहती है। इसके लाभ-हानि खाते में 23,000 रू. और प्रतिभूति प्रीमियम खाते में 8,000 रू. काशा है। 10 रू. वाले 5% प्रीमियम पर समता अंशों के नये निर्गम की अपेक्षित संख्या है
(अ) 16,000
(ब) 17,000 38. एलि ने अपने 100 रू. प्रति के 2,600, 15% शोध्य पूर्वाधिकारी अंशों का 10% प्रीमियम पर
(स) 17,800
(द) 18,000
- ए लि० ने अपने 100 रू. प्रति के 25% प्रीमियम पर समता अंशों के निर्गमन द्वारा शोधन करने का निश्चय किया। पास सामान्य संचय में 1,82,000 रू. और प्रतिभूति प्रीमियम खाते में 4,000 रू. हैं। निर्गमित नय की न्यूनतम संख्या होगी-
(अ) 7,800
(स) 10,000
(ब) 8,000
(द) इनमें से कोई नहीं
- टी लि० ने 10 रू. के 30,000, 12% पूर्वाधिकारी अंश 5% के प्रीमियम पर निर्गमित किये जो। सम मूल्य पर शोध्य हैं। कम्पनी के पास पर्वाधिकारी अंशों के शोधन के लिये पर्याप्त रोकड
संसाधन नहीं थे, उसने 10 रू. प्रति के 20,000, 14% ऋणपत्र 10% के प्रीमियम पर निर्गमित किये। जो शोधन संचय को हस्तान्तरित की जाने वाली राशि होगी
(अ) 85,000 रू.
(ब) 1,00,000 रू.
(स) 3,00,000 रू.
(द) 1,10,000 रू.
- 2,50,000 रू. के पूर्वाधिकारी अंशों का 5% प्रीमियम पर, 1,50,000 रू. के 10% प्रीमियम पर अंश निर्गम द्वारा शोधन किया गया। पूँजी शोधन संचय खाते में हस्तान्तरित की जाने वाली राशि होगी-
(अ) 1,05,000 रू.
(ब) 1,00,000 रू.
स) 2,00,000 रू.
(द) 1,10,000 रू.
- XLd.10 रू. वाले 10,000 शोध्य पूर्वाधिकारी अंश 30% प्रीमियम पर शोधन का निश्चय करती है। उसके पास 80,000 रू. की सामान्य संचिति और 8,000 रू. का प्रतिभूति प्रीमियम है। यदि नये अंश 40% प्रीमियम पर निर्गमित किये जाते हैं तो निर्गमित किए जाने वाले 10 रू. वाले समता अंशों की न्यूनतम संख्या होगी-
(अ) 2,000
(ब) 3,000
(स) 2,500
(द) 3,200
- एक कम्पनी ने रू. 10 लाख के शोध्य पूर्वाधिकार अंशों का शोधन करने का निश्चय किया। इस हेतु कम्पनी ने रू. 3 लाख के समता अंश रू. 2 लाख के पूर्वाधिकार अंश तथा रू. 2.5 लाख के ऋणपत्र निर्गमन करने का निश्चय किया। शेष राशि का शोधन लाभों में से किया जायेगा। लाभों में से शोधन की राशि होगी –
(अ) रू. 2,50,000
(ब) रू. 5,00,000
(स)रू. 7,00,000
(द)रू. 7,50,000
- लाभांश के लिए उपलब्ध लाभ/विभाजन योग्य लाभ उपलब्ध न होने की स्थिति में अधिमान अंशों का शोधन किया जायेगा-
(अ) समता अंशों के निर्गमन द्वारा
(ब) ऋणपत्रों के निर्गमन द्वारा
(स) निवेशों के विक्रय द्वारा
(द) स्थायी जमाओं द्वारा
- पूँजी शोधन संचय खाते के निर्माण में उपयोग नहीं लाया जा सकता-
(अ) लाभ-हानि विवरण का क्रेडिट शेष
(ब) लाभांश समानीकरण कोष
(स) सामान्य संचय
(द) अयाचित लाभांश
Follow Me
B.Com Ist Year Foreign Trade And Economic Growth Question Answer Notes
[PDF] B.Com 1st Year All Subject Notes Study Material PDF Download In English
B.Com 2nd Year Books Notes & PDF Download For Free English To Hindi
B.Com 1st Year Notes Books & PDF Free Download Hindi To English
B.Com 1st 2nd 3rd Year Notes Books English To Hindi Download Free PDF
B.Com Ist Year Unemployment Short Study Notes Question Answer
Leave a Reply